Question
$(3a + 4b + 5c)^2$ को प्रसारित रूप में लिखिए।

Answer

दिए हुए व्यंजक की $(x+y+z)^2$ के साथ तुलना करने पर, हम यह पाते हैं कि
$x=3 a, y=4 b \text { और } z=5 c$
अतः सर्वसमिका $\left((x+y+z)^2=x^2+y^2+z^2+2 x y+2 y z+2 z x\right)$ लागू करने पर, हमें यह प्राप्त होता है:
$(3 a+4 b+5 c)^2=(3 a)^2+(4 b)^2+(5 c)^2+2(3 a)(4 b)+2(4 b)(5 c)+2(5 c)(3 a)$
$ =9 a^2+16 b^2+25 c^2+24 a b+40 b c+30 a c$

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

यदि एक त्रिभुज के किसी कोण का समद्विभाजक उसकी सम्मुख भुजा को भी समद्विभाजित करे, तो सिद्ध कीजिए कि त्रिभुज समद्विबाहु होगा।
सिद्ध कीजिए कि एक त्रिभुज की किन्हीं दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा की संगत माध्यिका के दोगुने से बड़ा होता है।
संख्या रेखा पर$\sqrt{2}$ का स्थान निर्धारण (को निरूपित) कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि एक समबाहु त्रिभुज को छोड़कर, किसी त्रिभुज में सबसे लंबी भुजा का सम्मुख कोण एक समकोण के $\frac{2}{3}$ भाग से बड़ा होता है।
आप जानते हैं कि $frac{1}{7}$ = $ 0 . \overline{142857}$ है। वास्तव में, लंबा भाग दिए बिना क्या आप यह बता सकते हैं कि $ \frac{2}{7}, \frac{3}{7}, \frac{4}{7}, \frac{5}{7}, \frac{6}{7}$ के दशमलव प्रसार क्या हैं? यदि हाँ, तो कैसे?
सत्यापित कीजिए कि x = -$\frac{1}{\sqrt{3}}, \frac{2}{\sqrt{3}}$, संगत बहुपद $p(x) = 3x^2- 1$ का शून्यक है।
एक कक्षा के 80 विद्यार्थियों द्वारा (100 में से) प्राप्त किए गए अंक निम्नलिखित हैं:

प्राप्तांक विद्यार्थियों की संख्या
10 - 20 6
20 - 30 17
30 - 50 15
50 - 70 16
70 - 100 26

उपरोक्त आँकड़ों को निरूपित करने के लिए एक आयतचित्र खींचिए।

एक खेत समलंब के आकार का है, जिसकी समांतर भुजाएँ 90 m और 30 m की हैं। ये दोनों भुजाएँ तीसरी भुजा से समकोण पर मिलती हैं। चौथी भुजा की लंबाई 100 m की है। यदि $1\ m^2$ खेत की जुताई की लागत 4 रु है, तो खेत की जुताई में लगने वाली कुल लागत ज्ञात कीजिए।
AB और AC त्रिज्या r वाले एक वृत्त की दो जीवाएँ इस प्रकार हैं कि AB = 2AC है। यदि p और q क्रमश: केंद्र से AB और AC की दूरियाँ हैं, तो सिद्ध कीजिए कि $4q^2= p^2+ 3r^2$ है।
PQ और RS दो बराबर और समांतर रेखाखंड हैं। बिंदु M, जो PQ या RS पर स्थित नहीं है, को Q और S से मिलाया जाता है। P से होकर जाती हुई QM के समांतर रेखा और R से होकर जाती हुए SM के समांतर रेखा परस्पर N पर मिलती है। सिद्ध कीजिए कि रेखाखंड MN और PQ परस्पर बराबर और समांतर हैं।