Question
$40,48$ और $45$ का ल.स. ज्ञात कीजिए।

Answer

$40,48$ और $45$ के अभाज्य गुणनखंडन इस प्रकार हैं :
$40=2 \times 2 \times 2 \times 5 $
$48=2 \times 2 \times 2 \times 2 \times 3 $
$45=3 \times 3 \times 5$
अभाज्य गुणनखंड $2$ अधिकतम चार बार (यह $48$ में है), अभाज्य गुणनखंड $3$ अधिकतम दो बार (यह $45$ में है) और अभाज्य गुणनखंड $5$ केवल एक बार (यह $40$ और $45$ दोनों में है) आता है।
अतः वांछित ल.स. $=(2 \times 2 \times 2 \times 2) \times(3 \times 3) \times 5=720$
लघुतम समापवर्त्य (ल.स.) को एक अन्य विधि से भी ज्ञात किया जा सकता है, जो अगले उदाहरण में दर्शाई गई है :

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

500 मी लम्बाई तथा 200 मी चौड़ाई वाले एक आयताकार भूखण्ड पर Rs 8 प्रति 100 वर्ग मीटर की दर से टाइल लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए।
8,10 और 12 से विभाज्य तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए |
(a) एक $36 cm$ परिमाप वाले आयत की सभी संभावित विमाओं (प्राकृत संख्याओं में) को ज्ञात कीजिए और उनके क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
(b) एक 36 वर्ग सेंटीमीटर क्षेत्रफल वाले आयत की सभी संभावित विमाओं (प्राकृत संख्याओं में) को ज्ञात कीजिए और उनके परिमाप भी ज्ञात कीजिए।
अनुपातों के कौन-से युग्म बराबर हैं और क्यों?
(i) $\frac{2}{3}, \frac{4}{6}$
(ii) $\frac{8}{4}, \frac{2}{1}$
(iii) $\frac{4}{5}, \frac{12}{20}$
पिछली आकृतियों में न्यून कोण, समकोण, अधिक कोण और सरल कोण को पहचानिए।
Image
वह छोटी से छोटी संख्या क्या होगी जिसके अभाज्य गुणनखण्डन में
(a) तीन अलग अभाज्य संख्याएँ हों।
(b) चार अलग अभाज्य संख्याएँ हों।
किसी नगर में विभिन्न आयु वर्गों में मोबाइल फोन प्रयोग करने वालों की संख्या निम्न प्रकार है -

आयु वर्ग ( वर्षों में )मोबाइल फोन प्रयोग करने वालों की संख्या
Jan-2025000
21-4040000
41-5035000
61-8010000

ऊपर दी गई सूचना को एक दंड-आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।

ब्रह्मगुप्त विधि का प्रयोग कर निम्नलिखित भिन्नों का योग कीजिए।
$\frac{2}{3}+\frac{4}{5}+\frac{3}{7}$
105 लिफ़ाफ़ों का मूल्य ₹ 350 है। ₹ 100 में कितने लिफ़ाफ़े खरीदे जा सकते हैं?
जब आप क्रमागत त्रिभुजाकार संख्याओं के युग्मों को जोड़ते हैं तब क्या होता है? उदाहरण के लिए, 1 + 3, 3 + 6, 6 + 10, 10 + 15....... को लीजिए। आपको कौनसा अनुक्रम मिलता है? क्यों? क्या आप इसे एक चित्र द्वारा स्पष्ट कर सकते हैं?