ढोलकपुर गाँव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहली प्रतियोगिता दौड़ की रखी गई जिसमें खरगोश, बिल्ली और चूहे ने भाग लिया। जैसे ही दौड़ शुरू हुई। खरगोश ने 4-4 की, बिल्ली ने 3-3 की और चूहे ने 2-2 की छलांग लगाकर दौड़ना शुरू किया।

दी गई पगडंडी पर चूहे, बिल्ली और खरगोश को रेस पूरी करने के लिए उन्हें 60 तक पहुँचाओ ।सोचिए और बताइए-
1. चूहे ने कौन-कौनसी संख्याओं पर छलांग लगाई-2,4,6, ...........
2. 32 तक जाने के लिए खरगोश को कितनी छलाँग लगानी होगी?
3. तीनों में से 27 पर किसने छलाँग लगाई?
4. खरगोश ने कौन-कौनसी संख्याओं पर छलांग लगाई।