Question
आकृति में,$\triangle ODC \sim \triangle OBA, \angle BOC = 125^\circ$ और$\angle CDO = 70^\circ$ है। $\angle DOC, \angle DCO$ और $\angle OAB$ ज्ञात कीजिए:

Answer

हल: हमें ज्ञात है कि
$\angle BOC = 125^\circ$ और $\angle CDO = 70^\circ$
चूँकि,
$\angle DOC +\angle BOC = 180^\circ  ...[$रैखिक युग्म$]$
$\Rightarrow \angle DOC = 180^\circ - 125^\circ = 55^\circ ...(i)$
$\triangle DOC$ में त्रिभज के कोणों का योग $= 180^\circ$ का प्रयोग करने पर
$\angle DOC +\angle ODC +\angle DCO = 180^\circ$
$\Rightarrow 55^\circ + 70^\circ +\angle DCO = 180^\circ$
$\Rightarrow  \angle DCO = 180^\circ - 55^\circ - 70^\circ = 55^\circ ...(ii)$
पुनः,$\because \triangle ODC \sim \triangle OBA ...[$ज्ञात है$]$
$\therefore$ उनकी संगत कोण समान हैं
$\angle OCD =\angle OAB = 55^\circ ...(iii)$
इस प्रकार, $(i), (ii)$ और $(iii)$ से,$\angle DOC = 55^\circ$ और $\angle OAB = 55^\circ$ तथा $\angle DCO = 55^\circ$

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

केंद्र O वाले वृत्त पर बाह्य बिंदु T से दो स्पर्श रेखाएँ TP तथा TQ खींची गई हैं। सिद्ध कीजिए कि $\angle$PTQ = 2 $\angle$OPQ है।
निम्नलिखित बंटन एक मोहल्ले के बच्चों के दैनिक जेबखर्च दर्शाता है। माध्य जेबखर्च ₹18 है। लुप्त बारंबारता f ज्ञात कीजिए:
दैनिक जेब भत्ता (रुपयों में) 11-13 13-15 15-17 17-19 19-21 21-23 23-25
बच्चों की संख्या 7 6 9 13 f 5 4
व्यास 3 mm वाले ताँबे के एक तार को 12 cm लंबे और 10 cm व्यास वाले एक बेलन पर इस प्रकार लपेटा जाता है कि वह बेलन के वक्र पृष्ठ को पूर्णतया ढक लेता है। तार की लंबाई और द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यह मानते हुए कि ताँबे का घनत्व 8.88 g प्रति $cm^3$ है।
दो अंकों की एक संख्या एवं उसके अंकों को उलटने पर बनी संख्या का योग 66 है। यदि संख्या के अंकों का अंतर 2 हो, तो संख्या ज्ञात कीजिए। ऐसी संख्याएँ कितनी हैं?
रैखिक समीकरणों के युग्म को हल कीजिए:
152x - 378y = -74
-378x + 152y = -604
एक त्रिभुज ABC की भुजाओं AB, BC और CA के मध्य-बिंदु क्रमशः D, E और F हैं।$\triangle$DEF और$\triangle$ABC के क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
समस्या में रैखिक समीकरणों का युग्म बनाइए और किसी बीजगणितीय विधि द्वारा इसका हल (यदि यह मौजूद है) ज्ञात कीजिए:
एक आयत का क्षेत्रफल 9 वर्ग इकाई कम हो जाता है, यदि उसकी लंबाई 5 इकाई कम कर दी जाती है और चौड़ाई 3 इकाई बढ़ा दी जाती है। यदि हम लंबाई को 3 इकाई और चौड़ाई को 2 इकाई बढ़ा दें, तो क्षेत्रफल 67 वर्ग इकाई बढ़ जाता है। आयत की विमाएँ ज्ञात कीजिए।
प्रतिस्थापना विधि द्वारा निम्न रैखिक समीकरण युग्म को हल कीजिए :
7x - 15y = 2 ...(1)
x + 2y = 3 ...(2)
यदि $15 \cot A = 8$ हो तो $\sin A$ और $sec A$ का मान ज्ञात कीजिए।
यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके दर्शाइए कि किसी धनात्मक पूर्णांक का घन $9m, 9m + 1$ या $9m + 8$ के रूप का होता है।