1. आकर्षक प्रस्तुतीकरण सारणीयन की सहायता से जन: सामान्य के लिये सूचनायें आकर्षक रूप में प्रदर्शित की जाती हैं।
2. गणना में सरलता: सारणीयन में आँकड़ों की गणना करना अत्यन्त सरल है। इसके अन्तर्गत आँकड़ों को जोड़, बाकी, गुणा, भाग आदि कई प्रकार की गणितीय क्रियायें की जाती हैं।
3. अशुद्धियों की जाँच: सारणियों में दोनों पक्षों के योग द्वारा अशुद्धियों की जांच की जा सकती है।
4. स्थान, धन व समय की बचत: सारणियों में आँकड़ों को इस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है जिससे स्थान, धन व समय की बचत होती है।