हाइड्रोजन — रसायन विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सरसायन विज्ञानहाइड्रोजन2 Marks
Question
आयनिक हाइड्राइड क्या होते हैं? व्याख्या कीजिए।
✓
Answer
अधिक विद्युतधनी प्रकृति के तत्त्व (क्षार धातु, क्षारीय मृदा धातु तथा La) हाइड्रोजन के साथ मिलकर रससमीकरणमितीय हाइड्राइड बनाते हैं, इन्हें लवणीय हाइड्राइड कहते हैं। इस प्रकार के हाइड्राइडों में मुख्यतः आयनिक गुण होता है अतः इन्हें आयनिक हाइड्राइड भी कहा जाता है । यद्यपि कुछ हाइड्राइडों $\left( LiH , BeH _2\right.$ तथा $MgH _2$ ) में थोड़ा सहसंयोजी गुण भी पाया जाता है। वास्तव में $LiH , BeH _2$ तथा $MgH _2$ बहुलकों के रूप में पाए जाते हैं। आयनिक हाइड्राइडों में हाइड्रोजन, $H$ के रूप में पायी जाती है।
सामान्यतः धातु तथा हाइड्रोजन की सीधे अभिक्रिया द्वारा आयनिक हाइड्राइड बनते हैं। जैसे
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.