Question
अच्छे आहार के कोई चार गुण बताइए।

Answer

(1) आहार सन्तुलित हो अर्थात् पशु की आवश्यकता के अनुसार सभी अवयव कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण व विटामिन समुचित मात्रा में आहार में हों।
(2) आहार स्वादिष्ट हो एवं सन्तुष्टि प्रदान करने वाला हो जिससे पशु इच्छा से खा सके। इसके लिए पशु आहार में हरे चारे दाने व सूखे चारे को सम्मिलित करना चाहिए।
(3) आहार सुपाच्य होना चाहिए। इसके लिए हरे चारे को पशु आहार में सम्मिलित किया जाना चाहिए। इसमें पशु को सुपाच्य आहार के साथ उचित पोषक तत्व भी मिल सकेंगे।
(4) आहार में समुचित रेशे की मात्रा होनी चाहिए। जिसमें पशु के पेट भरने का आभास होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free