गलत कथनों का पता लगाए और उन्हें उनके सही रूप में लिखें।
(a) हम वायु के बिना कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं, परन्तु भोजन के बिना हम कुछ मिनटों तक भी जीवित नहीं रह सकते।
(b) एक ईंट का भट्टा बहुत-सा धुआँ और अन्य हानिकारक गैसें उत्सर्जित करता है, जिससे वायु प्रदूषण होता है।
(c) कोयला, पेट्रोल, डीज़ल जैसे ईंधनों के पूर्ण रूप से जलने पर कार्बन मोनोक्साइड उत्पन्न होती है।
(d) जल के रोगाणुओं को मारने के लिए क्लोरीनीकरण सामान्य रसायनिक विधि है।
(e) जो जल पीने योग्य होता है, मृदु जल कहलाता है।