Question
अग्र मस्तिष्क पर टिप्पणी लिखिए।

Answer

अग्रमस्तिष्क या प्रोसेनसिफैलॉन
अग्र मस्तिष्क के तीन भाग होते हैं|
(i) घ्राण भाग,
(ii) सेरेब्रम तथा
(iii) डाइएनसिफैलॉन।
(i) मनुष्य में घ्राण भाग अवशेषी होता है तथा अग्रमस्तिष्क का मुख्य भाग सेरेब्रम होता है।
(ii) प्रमस्तिष्क या सेरेब्रम (Cerebrum) – मस्तिष्क का लगभग 2/3 भाग प्रमस्तिष्क होता है। प्रमस्तिष्क दो पालियों में बँटा होता है जिन्हें प्रमस्तिष्क गोलार्द्ध (cerebral hemispheres) कहते हैं। दोनों प्रमस्तिष्क गोलार्द्ध तन्त्रिका तन्तुओं की एक पट्टी द्वारा जुड़े रहते हैं जिसे कॉर्पस कैलोसम (corpus callosum) कहते हैं।
प्रमस्तिष्क में तन्त्रिका कोशिकाएँ इस प्रकार स्थित होती हैं कि इनके कोशिकाकाय बाहर की ओर स्थित होते हैं। इस भाग को प्रमस्तिष्क वल्कुट (cerebral cortex) कहते हैं। भीतर की ओर तन्त्रिका कोशिकाओं पर अक्षतन्तु (axon) स्थित होते हैं। यह भाग प्रमस्तिष्क मध्यांश (cerebral medulla) कहलाता है। बाहरी भाग धूसर (ग्रे) रंग का होता है। इसे धूसर द्रव्य (grey matter) कहते हैं। भीतरी भाग श्वेत (सफेद) रंग का होता है। इसे श्वेत द्रव्य (white matter) कहते हैं।
प्रमस्तिष्क की पृष्ठ सतह में तन्त्रिका तन्तुओं की अत्यधिक संख्या होने के कारण यह सतह अत्यधिक मोटी व वलनों वाली (folded) हो जाती है। इस सतह को नियोपैलियम (neopallium) कहते हैं। नियोपैलियम में उभरे हुए भागों को उभार या गायराई (gyri) तथा बीच के दबे भाग को खाँच या सल्काई (sulci) कहते हैं।
तीन गहरी दरारें प्रत्येक प्रमस्तिष्क गोलार्द्ध को चार मुख्य पालियों में बाँट देती हैं। इन्हें-
फ्रन्टल पालि (frontal lobe), पैराइटल पालि (parietal lobe), टैम्पोरल पालि (temporal lobe) तथा ऑक्सीपीटल पालि (Occipital lobe) कहते हैं।
प्रमस्तिष्क की गुहाओं को पाश्र्व मस्तिष्क गुहा या पैरासील (paracoel or lateral ventricles) कहते हैं।
(iii) अग्रमस्तिष्क पश्च या डाइएनसिफैलॉन (Diencephalon) – यह अग्रमस्तिष्क का पिछला भाग है। इसका पृष्ठ भाग पतला होता है तथा अधर भाग मोटा होता है जिसे हाइपोथैलेमस (hypothalamus) कहते हैं। हाइपोथैलेमस की अधर सतह पर इन्फन्डीबुलम (infundibulum) से जुड़ी पीयूष ग्रन्थि होती है। डाइएनसिफैलॉन की पृष्ठ सतह पर पीनियल काय (pineal body) तथा अग्र रक्त जालक (anterior choroid plexus) पाया जाता है।
डाइएनसिफैलॉन की गुहा तृतीय निलय (third ventricle) या डायोसील (diocoel) होती है, यह पार्श्व गुहाओं से मोनरो के छिद्र (foramen of Monaro) द्वारा जुड़ी रहती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

निम्न कथनों के लिए एक विशिष्ट वैज्ञानिक शब्द दीजिए :
(अ) वह बिन्दु जिस पर दो पुत्री अर्ध गुणसूत्र/पुत्री क्रोमेटिड्स आपस में जुड़े रहते हैं।
(ब) केन्द्रकीय विभाजन ।
(स) दो उत्तरोत्तर समसूत्री विभाजनों के मध्य का समयान्तराल ।
(द) कोशिका विभाजन की ऐसी प्रक्रिया जिसमें गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है, जो कोशिकाद्रव्य विभाजन द्वारा अनुसरित किया जाता है।
(य) कोशिका चक्र की वह अवस्था जिसमें मुख्यतः प्रोटीन तथा RNA का संश्लेषण होता है।
निम्नलिखित जन्तुओं के उत्सर्जन अंगों के नाम लिखिए-
(i) यकृत पर्णाभ (ii) केचुआ (iii) कॉकरोच (iv) हाइड्रा (v) बेलेनोग्लोसस (vi) चूहा।
अलिंद निलय गांठ (AVN) तथा आलिंद निलय बंडल (AVB) का हृदय के कार्य में क्या महत्व है?
रासायनिक अभिक्रिया क्या होती है? भौतिक या रासायनिक अभिक्रिया की दर का सीधा सम्बन्ध इकाई समय में बनने वाले उत्पादक से होता है। इसे सूत्र द्वारा प्रदर्शित कीजिये।
डाइसैकेराइड्स एवं पॉलीसैकेराइड्स में कोई चार अन्तर लिखिए।
विषम बीजाणुता क्या है? इसकी सार्थकता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखो। इसके दो उदाहरण दो।
श्वसनाधार तथा ऑक्सीडेटिव फॉस्फोरिलीकरण को समझाइये।
वाइरस से वाइरॉयड कैसे भिन्न होते हैं?
परजीवी प्लेटिहेल्मिथीज के विशेष लक्षण बताइए।
मेरुरज्जु के कार्यों का वर्णन कीजिए।