Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10संस्कृतअलसकथा2 Marks
Question
'अलसकथा' पाठ में किसका वर्णन है?
✓
Answer
मैथिल कवि विद्यापति ने 'पुरुष परीक्षा' नामक ग्रंथ लिखा है, जिससे उधृत 'अलसकथा' में आलस्य के निवारण की प्रेरणा और इस संसार की लोक नीतियों और अनेक पक्षों पर व्यंग्यात्मक दृष्टि डाली गई है। मिथिला राज्य के मंत्री वीरेश्वर करुणा कर आलसियों के लिए अलसशाला का निर्माण करवाता है ताकि वे भी भोजन वस्त्रादि प्राप्त कर सकें। परन्तु इसका फायदा धूर्त और कम आलसी लोग भी उठाने लगते हैं। अधिक व्यय होने पर अधिकारियों ने अलसशाला में आग लगवा दिया ताकि सच्चे आलसी की पहचान हो सके। धूर्तों और कम आलसियों के भागने पर केवल चार आलसी ही बचे रह जाते हैं, जिन्हें केशों से खींचकर निकाला जाता है और यथेष्ट दानादि देकर विदा किया जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.