भूगोल CH 7 : राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Uttar Pradesh Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनभूगोल CH 7 : राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ4 Marks
Question
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का अर्थ-विश्व के किन्हीं दो देशों के मध्य होने वाले वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। यह समुद्री, हवाई व स्थलीय मार्गों द्वारा हो सकता है। इसके दो मुख्य घटक होते हैं-
(i) आयात एवं (ii) निर्यात। राष्ट्र के विकास में योगदान अथवा महत्त्व- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से अभाव वाली वस्तुओं की कमी पूरी होती है तथा अतिरिक्त उत्पादन की खपत होती है। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है जिससे देश की समृद्धि बढ़ती है। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से देश की कृषि तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.