Question
अपने मित्र को शुभकामना/बधाई पत्र लिखो।
मनीष शर्मा
सी - ११, सेक्टर - ३. पटेल नगर, बुलढाणा, महाराष्ट्र।
२१ नवंबर, २०१८
प्रिय मित्र,
सप्रेम नमस्कार!
तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर बहुत खुशी हुई कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में तुम अपने जिले में प्रथम आए। समाचार-पत्र में भी तुम्हारा नाम छपा है। मित्र होने के नाते यह मेरे लिए गर्व की बात है। इसके लिए तुम्हें बहुत-बहुत बधाई। मेरे मम्मी-पापा की तरफ से तुम्हें और काका-काकी को बहुत-बहुत बधाई। तुम इसी तरह तरक्की करते रहो।
तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सबकी तरफ से अनेकों शुभकामनाएँ।
तुम्हारा मित्र, मनीष
टिकट
प्रति,
कर्ण यादव
१६/सी, जीवन कॉलोनी,
समता नगर,
अहमदनगर।
प्रेषक,
मनीष शर्मा
सी - ११, सेक्टर - ३,
पटेल नगर, बुलढाणा,
महाराष्ट्र |
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.