CBSE BoardEnglish MediumSTD 6Hindiपत्र-लेखन5 Marks
Question
अपने पिता से रुपये मँगवाने हेतु एक पत्र . लिखिये।
✓
Answer
नेहरू छात्रावास, दौसा दि. 25 अगस्त, 20xx पूजनीय पिताजी, सादर चरण स्पर्श। आपके आशीर्वाद से मैं सानन्द हूँ। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई नियमित चल रही है। मुझे हिन्दी और संस्कृत व्याकरण की पुस्तकें खरीदनी हैं, साथ ही कुछ कापियाँ भी. चाहिए। इसलिए आप मुझे दो सौ रुपये मनीआर्डर द्वारा शीघ्र भेज दें। आप मेरी जरा भी चिन्ता न करें। पूज्या माताजी एवं दादाजी को मेरा चरण स्पर्श तथा अरविन्द को प्यार । पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में,
आपका आज्ञाकारी पुत्र, अनुराग शर्मा कक्षा-6(ब)
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.