यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनयूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति2 Marks
Question
अप्रैल थीसिस क्या थी? इसकी प्रमुख मांगों को बताइये।
✓
Answer
अप्रैल, 1917 में बोल्शेविकों के निर्वासित नेता लेनिन रूस लौट आये। उनका कहना था कि अब सोवियतों को सत्ता अपने हाथ में ले लेनी चाहिए। लेनिन ने अप्रैल में ही बयान जारी कर तीन मांगें कीं, जिन्हें 'अप्रैल थीसिस' के नाम से जाना जाता है। इसकी तीन मांगें निम्न प्रकार हैं-
युद्ध समाप्त किया जाये।
सारी जमीन किसानों के हवाले की जाये।
बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जाये।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.