राज्य से साम्राज्य — सामाजिक अध्ययन कक्षा 6 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 6सामाजिक अध्ययनराज्य से साम्राज्य5 Marks
Question
अशोक ने अपनी प्रजा के लिए क्या संदेश दिये।
✓
Answer
अशोक ने अपनी प्रजा के लिए निम्न संदेश दिये:
1. अशोक ने बतलाया कि विभिन्न अवसरों पर किये जाने वाले कर्मकांड किसी काम के नहीं।
2. अपने दासों और नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
3. बड़ों का आदर करना चाहिए
4. सभी जीवों पर दया करनी चाहिए।
5. ब्राह्मणों तथा श्रमणों को दान देना चाहिए।
6. अपने धम्म की प्रशंसा या दूसरों के धम्म की निन्दा करना, दोनों ही बातें गलत हैं।
7. हर किसी को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए। यदि कोई अपने धर्म की प्रशंसा और दूसरों के धर्म की बुराई करता है तो वह वास्तव में अपने धर्म को अधिक नुकसान पहुँचा रहा है।
8. हर किसी को दूसरे के धर्म के प्रमुख विश्वासों को समझने की कोशिश करते हुए उसका आदर करना चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.