प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन — विज्ञान कक्षा 10 — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10विज्ञानप्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन3 Marks
Question
अवतल दर्पणों के उपयोग लिखिये।
✓
Answer
(1) इनका उपयोग सामान्यतः टॉर्च, सर्चलाइट तथा वाहनों के अग्रदीपों (Headlights) में प्रकाश का शक्तिशाली समान्तर किरण पुंज प्राप्त करने के लिये किया जाता है। (2) दंत विशेषज्ञ इनका उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिये करते हैं। (3) सौर भट्टियों में इनका उपयोग सूर्य के प्रकाश को केन्द्रित करने में किया जाता है। (4) चेहरे का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिये शेविंग दर्पणों के रूप में भी इनका उपयोग करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.