भारत में आंतरिक जलमार्ग—भारत में अंतः स्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14,500 किमी. लंबा है। इसमें केवल 5,685 किमी. मार्ग ही मशीनीकृत नौकाओं द्वारा तय किया जाता है।
भारत सरकार द्वारा निम्न जलमार्गों का राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है-
नौगम्य जलमार्ग संख्या-1-हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जलमार्ग जो 1620 किमी. लंबा है।
नौगम्य जलमार्ग संख्या-2-सदिया व धुबरी के मध्य 891 किमी. लंबा ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग।
नौगम्य जलमार्ग संख्या-3–केरल में पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम से कोल्लम तक, उद्योगमंडल तथा चंपक्कारा नहरें-205 किमी.)।
राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4-काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावारी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी.)।
राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5-मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ ब्रह्मणी नदी का विशेष विस्तार (588 किमी.)।
कुछ अन्य अंतर जलमार्ग भी हैं जिन पर जल-परिवहन होता है इसमें माण्डवी, जुआरी और कम्बरजुआ, सुन्दरवन, बराक, केरल का पश्चजल मुख्य हैं।