Question
भारत के भू-आकृतिक विभाजन का वर्णन कीजिए।

Answer

भारत के भौतिक स्वरूप भौगोलिक रूप से अत्यधिक विस्तृत क्षेत्र में फैले होने के कारण भारत का भौगोलिक उच्चावच एकसमान नहीं है। उसमें अनेक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। भौतिक विभिन्नताओं के आधार पर भारत को निम्न भौतिक स्वरूपों में बाँटा गया है-
(1) हिमालय पर्वत श्रृंखला-यह भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। भूगर्भीय रूप से यह युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से मोड़दार पर्वत श्रृंखला है। यह अत्यधिक असम शृंखला है। यह पर्वत श्रृंखला 2400 किमी. की लम्बाई में एक अर्द्ध-वृत्त में फैली है। कश्मीर में इसकी चौड़ाई 400 किमी. तथा अरुणाचल में 150 किमी. है। इस पर्वत श्रृंखला में विश्व की सर्वाधिक ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट स्थित है।
(2) उत्तरी मैदान-यह मैदान लगभग 2,400 किमी. लम्बा तथा 240 से 320 किमी. चौड़ा है। यह तीन नदी प्रणालियों सिन्ध गंगा तथा ब्रह्मपत्र के आपसी संक्रियाओं का परिणाम है। यह उपजाऊ
(3) प्रायद्वीपीय पठार-यह आग्नेय एवं कायान्तरित चट्टानों से बनी एक उच्च भूमि है। इसमें चौड़ी एवं उथली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ पाई जाती हैं। इस पठार के दो प्रमुख भाग हैं-मध्य उच्च भूमि तथा दक्कन का पठार। (4) भारतीय मरुस्थल-यह अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारों की ओर स्थित है। यहाँ की जलवायु शुष्क है तथा बहुत कम मात्रा में वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। यहाँ अधिकांश भागों पर रेत के टीले पाए जाते हैं।
(5) तटीय मैदान-ये मैदान प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी एवं पश्चिमी किनारों के अनुदिश फैले हुए हैं।
(6)द्वीप समूह-इसमें दो द्वीप-समूह शामिल हैं-लक्षद्वीप द्वीप-समूह तथा अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह । लक्षद्वीप द्वीप-समूह अरब सागर में स्थित है जबकि अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

फ्रांस की क्रान्ति की प्रमुख घटनाओं का वर्णन कीजिए।
भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? प्रधानमंत्री की प्रमुख शक्तियों तथा कार्यों का वर्णन करें।
औपनिवेशिक काल में अंग्रेज सरकार द्वारा लिये गये मासाइयों के मामलों की देखभाल सम्बन्धी फैसलों का उनके समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
मूल अधिकारों का विस्तार से उल्लेख करें जो संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये गये हैं।
लोकतंत्र क्या है? इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
फ्रांसीसी क्रांति के पश्चात् यूरोप में किस तरह के विचारों का उदय हुआ? ये किस तरह के बदलाव चाहते थे?
गैर-लोकतांत्रिक देशों के कुछ सामान्य लक्षणों का उल्लेख करें।
भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
भारत तथा उसके पड़ोसी देशों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
उन कारकों का विवेचन कीजिये जो भारत में चुनाव को लोकतांत्रिक बनाते हैं।