भारत की स्थिति एवं विस्तार का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है:
1. एशिया में स्थित भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है।
2. उत्तर में यह हिमालय के ऊँचे शिखरों से घिरा है। पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित हैं।
3. भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है।
उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 किमी. है तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 किमी. तक है।
5. भारत उत्तरी तथा पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।
6. कर्क रेखा (23°30' उ.) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।
7. भारत का अक्षांशीय विस्तार 84. उ. तथा 37°6' उ. अक्षांशों के बीच तथा देशांतरीय विस्तार 68°7' पू. तथा 197°25. पू. देशांतरों के बीच है।
8. सात देशों की स्थलीय सीमाएँ भारत की सीमाओं से जुड़ी हैं।