Question
‘भारत की विविधता में एकता है।’ इसे स्पष्ट कीजिए।

Answer

भारत एक विशाल देश है। इस देश में विविध राज्य हैं। प्रत्येक राज्य की अपनी-अपनी भाषा खान-पान वेशभूषा एवं संस्कृति हैं। प्रत्येक राज्य के पास अपनी-अपनी कला, नृत्य एवं संगीत की धरोहर हैं। फिर भी हमारे भारतीय शास्त्रीय संगीत ने सभी को एकता के सूत्र में बांध रखा है। हमारे देश में हिंदु-मुस्लिम, सीख व ईसाई ये प्रमुख धर्म हैं। इनके अलावा प्रत्येक धर्म में कई जातियाँ हैं। सभी के अपने-अपने धर्म के अनुसार त्योहार हैं। सभी एक-दूसरे के त्योहारों में बड़े प्यार से शरीक होते हैं। ऐसा होने के बावजूद भी हम सब एक हैं। हम भारतीय हैं।
भारतीयता की भावना ने हमें आपस में बनाया है। भारत में देर सारी भाषाएँ होने के बावजूद भी हिंदी भारतीय एकता की कड़ी बनी हुई है। सभी भाषाओं में लिखा गया साहित्य हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है। भारत के किसी एक राज्य में अकाल या कुछ हादसा हो जाए तो दूसरे राज्यों से तुरंत सहायता के लिए आगे आ जाते हैं। यदि देश पर किसी भी प्रकार का आक्रमण या अतिक्रमण होने की स्थिति निर्माण हो जाती है, तो तुरंत सभी राज्य एकसंघ में बैंधकर देश की हिफाजत करने के लिए तत्पर हो जाते हैं। इस प्रकार हमारे देश में विविधता होने के बावजूद भी एकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

‘देशप्रेम महान होता है।’ कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
‘वाणी की मधुरता सामने वाले का मन जीत लेती है।’ इस तथ्य पर अपने विचार लिखिए।
‘प्रेम व त्याग सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्य है।’ अपने विचार लिखिए।
आज की राजनीति में स्थिरता का अभाव है।’ अपने विचार लिखिए।
‘बुरे काम का बुरा नतीजा’ कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
अपने जीवन में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका’ पर अपने विचार लिखिए।
‘स्वास्थ्य के लिए विश्राम आवश्यक होता है।’ कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
‘ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है।’ कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
‘मनुष्य की पशुता को जितनी बार काट दो, वह मरना नहीं जानती।’ कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
‘वृक्ष हमारे मित्र हैं। अपने विचार लिखिए।