Question
भारत को एक विकसित देश बनाने हेतु हमें क्या कदम उठाने होंगे?

Answer

भारत को विकसित देश बनाने हेतु हमें निम्न कदम उठाने होंगे-
सरकार को देश की कुल आय एवं कुल प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के प्रयास करने होंगे इसके लिए हमें औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र के विकास पर बल देना होगा।
देश में मानव संसाधनों के विकास हेतु हमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना होगा ताकि मानव संसाधनों को अधिक उत्पादक बनाया जा सके।
देश में बेरोजगारी एवं निर्धनता की समस्या है जिसे हमें दूर करने हेतु तीव्र प्रयास करने होंगे।
देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना होगा ताकि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके तथा देश में कुपोषण की समस्या को भी दूर किया जा सके।
भारत में विकास हेतु हमें आधारभूत सुविधाओं जैसे परिवहन, संचार, बैंकिंग, सड़कों, शिक्षा आदि का विस्तार करना होगा।
देश को विकसित करने हेतु हमें भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी आदि पर नियंत्रण लगाना होगा।
देश के विकास हेतु हमें सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करना होगा।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

बताइए कि भारत में किस तरह अभी भी जातिगत असमानताएँ जारी हैं?###भारत में किस तरह की जातिगत असमानताएँ आज भी व्याप्त हैं?###"भारतीय समाज में जाति प्रथा अभी भी प्रचलित है।" इसके कारण क्या हैं? इसको समाप्त करने के दो उपाय बताइए।
गुटेनबर्ग ने अपनी प्रेस से पहली पुस्तक कौन-सी छापी थी? उसकी क्या विशेषताएँ थीं?
मुद्रा आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या को किस तरह सुलझाती है?###मुद्रा वस्तु विभाजन की समस्या को किस तरह सुलझाती है? उदाहरण देकर समझाइए।
अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रवाहों की व्याख्या करें। तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से सम्बन्धित एक-एक उदाहरण दें और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।###उन्नीसवीं शताब्दी में अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों द्वारा बताए गए तीन प्रकार के प्रवाहों की व्याख्या कीजिए।###उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों द्वारा बताए गए किन्हीं दो प्रवाहों को स्पष्ट कीजिए।
भारत से अनुबन्धित श्रमिकों को विदेशों में क्यों ले जाया गया? अनुबन्धित श्रमिक विदेशों में जाने के लिए क्यों बाध्य हुए?
आर्थिक विकास का क्या अभिप्राय है? विकास के विभिन्न लक्ष्यों को स्पष्ट कीजिए।
राष्ट्रवाद की प्रथम स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति से प्रारम्भ हुई थी। स्पष्ट करें।
सार्वजनिक सुविधाओं से क्या अभिप्राय है? सार्वजनिक सुविधाओं का क्या महत्त्व है?
जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?