Question
भारत में बागवानी फसलों के बारे में बताइये।

Answer

भारत में बागवानी फसलों का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है-
वर्ष 2016 के उत्पादन के अनुसार भारत का विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में चीन के बाद दूसरा स्थान था। भारत उष्ण और शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों ही प्रकार के फलों का उत्पादक है।
भारतीय फलों जिनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल के आम, नागपुर और चेरापूँजी (मेघालय) के संतरे, केरल, मिजोरम, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के केले, उत्तर प्रदेश और बिहार की लीची, मेघालय के अनन्नास, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अंगूर तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर के सेब, नाशपाती, खूबानी और अखरोट की विश्वभर में बहुत माँग है। सब्जियों में भारत का मटर, फूलगोभी, प्याज, बंदगोभी, टमाटर, बैंगन, आलू आदि के उत्पादन में प्रमुख स्थान है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

व्याख्या कीजिए कि किसी देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक कैसे योगदान करता है।
"निःसन्देह नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस में लोकतंत्र को समाप्त कर दिया परन्तु उसने कई क्रान्तिकारी प्रशासनिक सुधार भी लागू किये।" इस कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए।
आपके विचार में सार्वजनिक क्षेत्र क्यों आवश्यक है? कोई तीन बिन्दु लिखिए।
संसाधनों के संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए प्रयासों की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
सड़क परिवहन रेल परिवहन की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण क्यों है? बताइये।
रबी एवं खरीफ फसलों में प्रमुख अन्तर बताइए।
विदेशों में भारतीय उद्यमियों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
भारत में वायु परिवहन सुविधा का वर्णन कीजिए।
सामाजिक विभाजनों की राजनीति का परिणाम किन बातों पर निर्भर करता है?
सविनय अवज्ञा आन्दोलन में किसानों की भूमिका का विवेचन कीजिए।