एल्यूमिनियम प्रगलन उद्योग-भारत में एल्यूमिनियम प्रगलन द्वितीय सबसे महत्त्वपूर्ण धातु शोधन उद्योग है। यह हल्का, जंग अवरोधी, ऊष्मा का सुचालक, लचीला तथा अन्य धातुओं के मिश्रण से अधिक कठोर बनाया जा सकता है। हवाई जहाज बनाने, बर्तन तथा तार बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। अनेक उद्योगों में इसका महत्त्व इस्पात, ताँबा, जस्ता व सीसे के विकल्प के रूप में प्रयुक्त होने से बढ़ा है।
वितरण- वर्तमान समय में देश में 8 एल्यूमिनियम प्रगलन संयन्त्र हैं जो कि नालको व बालको (उड़ीसा), पश्चिमी बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तमिलनाडु राज्यों में स्थित हैं।