Question
भारत में एल्यूमिनियम प्रगलन उद्योग का वर्णन कीजिए।

Answer

एल्यूमिनियम प्रगलन उद्योग-भारत में एल्यूमिनियम प्रगलन द्वितीय सबसे महत्त्वपूर्ण धातु शोधन उद्योग है। यह हल्का, जंग अवरोधी, ऊष्मा का सुचालक, लचीला तथा अन्य धातुओं के मिश्रण से अधिक कठोर बनाया जा सकता है। हवाई जहाज बनाने, बर्तन तथा तार बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। अनेक उद्योगों में इसका महत्त्व इस्पात, ताँबा, जस्ता व सीसे के विकल्प के रूप में प्रयुक्त होने से बढ़ा है।
वितरण- वर्तमान समय में देश में 8 एल्यूमिनियम प्रगलन संयन्त्र हैं जो कि नालको व बालको (उड़ीसा), पश्चिमी बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तमिलनाडु राज्यों में स्थित हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

विश्वव्यापी आर्थिक महामंदी के प्रमुख कारण लिखिए।
भारत में वैश्वीकरण के किन्हीं तीन प्रभावों को समझाइए।
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएँ शांति और सद्भाव का जीवन जीने में नागरिकों के लिए किस प्रकार मददगार साबित होती हैं?
रजत पदक जीतने वाले आस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस के प्रति किस प्रकार अपना समर्थन जताया?
उन्नीसवीं शताब्दी की विश्व अर्थव्यवस्था को समझने के लिए किन गतियों अथवा प्रवाहों का अध्ययन करना आवश्यक है?
ब्रेटन वुड्स व्यवस्था का विश्व अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा?
संसारभर में पुस्तकों की बढ़ती हुई माँग को पूरा करने के लिए अपनाए गए किन्हीं तीन उपायों की व्याख्या कीजिए।
19वीं सदी के मध्य तक भारतीय परिवारों ने शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया। इन परिवारों की शंकाएँ क्या थी? उन परिवारों पर भी प्रकाश डालिए जिन्होंने नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया।
भारत में किस आर्थिक क्षेत्र के अन्तर्गत अल्प रोजगार की दशाएँ अधिक पाई जाती हैं? प्रमुख कारण बताइए।
उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के कोई चार सुझाव दीजिए।