गंगा नदी की मुख्य धारा 'भागीरथी' गंगोत्री हिमानी से निकलती है तथा उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में इससे अलकनंदा आकर मिलती है । इसकी कई सहायक नदियाँ हैं जैसे-यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी आदि। यह नदी पश्चिमी बंगाल के फरक्का तक बहती है। गंगा नदी की लम्बाई 2500 किमी. से भी अधिक है। गंगा उत्तरी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है तथा यह काफी विस्तृत उपजाऊ मैदान का निर्माण करती है।