ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो कृषि एवं गैर कृषि गतिविधियों में संलग्न हैं, उन्हें उत्पादकता बढ़ाने में विशेष सहायता देनी होगी। गैर कृषि उत्पादक क्रियाकलापों जैसे खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सुविधाओं की अधिक उपलब्धता, घर और कार्यस्थल पर स्वच्छता सम्बन्धी सुविधाएँ तथा सभी के लिए शिक्षा को सर्वोच्च वरीयता दी जानी चाहिए ताकि तीव्र ग्रामीण विकास हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त आधारिक संरचना का विकास किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग एवं सेवा क्षेत्रक में वैकल्पिक रोजगार अवसरों में वृद्धि की जानी चाहिए। निर्धनता निवारण और समाज के कमजोर वर्गों की जीवन.दशाओं में सुधार हेतु विशेष उपाय किए जाने चाहिए।