Question
भारत में जनसंचार माध्यमों का वर्णन कीजिए।

Answer

भारत में जनसंचार के माध्यम भारत के प्रमुख जनसंचार के माध्यम हैं-
(1) आकाशवाणी (2) दूरदर्शन (3) समाचार पत्र-पत्रिकाएँ (4) चलचित्र। यथा-
(1) आकाशवाणी- भारत में आकाशवाणी 'बहुजन सुखाय' के लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करती है। आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय भाषा में देश के विभिन्न भागों में अनेक वर्गों के व्यक्तियों के लिए विविध कार्यक्रम प्रसारित करता है। एफ.एम. सहित रेडियो सेटों की संख्या में वृद्धि एफ.एम. सेवा की लोकप्रियता का संकेत है। यद्यपि टेलीविजन के कारण शहरों और कस्बों में रेडियो श्रोताओं की संख्या में कमी आई है लेकिन सुदूर गाँवों में रेडियो आज भी मनोरंजन एवं सूचना का एकमात्र स्रोत है।
(2) दूरदर्शन- दूरदर्शन देश का राष्ट्रीय समाचार एवं संदेश माध्यम है। यह विश्व के बृहत्तम संचार तंत्रों में एक है। दूरदर्शन द्वारा देश के विविध प्रकार के कार्यक्रमों के प्रसारणं के लिए विभिन्न चैनलों का उपयोग किया जाता है। दूरदर्शन पर विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व खेल-जगत सम्बन्धी कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं।
(3) समाचार पत्र तथा पत्रिकाएँ- भारत में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में समाचार पत्रों तथा पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है। ये पत्र-पत्रिकाएँ दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक तथा मासिक होती हैं।
(4) चलचित्र- भारत चलचित्रों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चलचित्रों के अतिरिक्त यहाँ लघु फिल्में, वीडियो फीचर फिल्में, वीडियो लघु फीचर फिल्में भी तैयार की जाती हैं। यहाँ फिल्में केन्द्रीय फिल्म प्रामाणिक बोर्ड द्वारा प्रमाणित किए जाने के पश्चात् ही प्रसारित की जाती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

आपकी दृष्टि में शिक्षा के स्तर के आधार पर दो राज्यों के मध्य विकास की तुलना का श्रेष्ठ मापदण्ड क्या है? समझाइए।
असहयोग आन्दोलन में शहरी मध्य वर्ग की भूमिका का वर्णन कीजिए।
लोग लोकतंत्र को क्यों अधिक पसन्द करते हैं? चार कारण देकर स्पष्ट कीजिए।
सविनय अवज्ञा आन्दोलन के क्या कारण थे?
निम्न को स्पष्ट कीजिए-(1) प्राथमिक क्षेत्रक (2) द्वितीयक क्षेत्रक (3) तृतीयक क्षेत्रक।
मिट्टी से आप क्या समझते हैं? भारत की प्रमुख मृदा प्रकारों का वर्णन कीजिए।###भारतीय मिट्टियों का वर्गीकरण विस्तार से कीजिए।###भारत में पायी जाने वाली मिट्टी के किन्हीं तीन प्रकारों की विवेचना कीजिए।###एक संसाधन के रूप में मिट्टी के महत्त्व का उल्लेख करें तथा भारत में पायी जाने वाली किन्हीं दो प्रकार की मिट्टियों का वर्णन कीजिए।###मृदा संसाधन के महत्त्व का वर्णन कीजिए एवं किन्हीं दो प्रकार की मृदाओं की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
राजनीतिक व्यवस्था में दलीय व्यवस्था के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
सत्ता का ऊर्ध्वाधर वितरण किसे कहते हैं? यह किस प्रकार कार्यान्वित होता है? उदाहरण देकर समझाइये।
औद्योगिक प्रदूषण के नियंत्रण हेतु विभिन्न उपायों को सुझाइए।
भारत में वन और वन्य जीवन के संरक्षण के लिए सही नीति की आवश्यकता पर भौगोलिक निबंध लिखिये।