राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ3 Marks
Question
भारत में पर्यटन उद्योग के महत्व का वर्णन कीजिये।
✓
Answer
पर्यटन उद्योग भारत का महत्वपूर्ण उद्योग है; क्योंकि- पर्यटन उद्योग देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना में वृद्धि करता है। पर्यटन अन्तर्राष्ट्रीय सूझबूझ को विकसित करता है। पर्यटन स्थानीय हस्तशिल्पों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह हमें संस्कृति तथा विरासत की समझ विकसित करने में सहायक है। पर्यटन उद्योग से देश को विपुल मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। यह उद्योग बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.