आधारिक संरचना — अर्थशास्त्र कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सअर्थशास्त्रआधारिक संरचना3 Marks
Question
भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्थान है। देश में उद्योगों के विकास में ऊर्जा अनिवार्य है क्योंकि बिना ऊर्जा औद्योगिक उत्पादन सम्भव नहीं तथा आधुनिक तकनीकों के कारण ऊर्जा का उपयोग निरन्तर बढ़ता जा रहा है। कृषि क्षेत्र का विकास भी ऊर्जा पर निर्भर करता है क्योंकि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरणों के उत्पादन तथा परिवहन सुविधाओं में ऊर्जा का ही उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त घरेलू उपयोग में भी ऊर्जा का भारी उपभोग किया जाता है। वर्तमान में वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन ऊर्जा के बिना सम्भव नहीं है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.