Question
भारतीय संविधान की सीमाओं को स्पष्ट कीजिए।

Answer

भारतीय संविधान की सीमाएँ- भारतीय संविधान की प्रमुख सीमाएँ निम्नलिखित हैं-
(1) केन्द्रीकृत राष्ट्रीय एकता की धारणा- भारतीय संविधान में राष्ट्रीय एकता की धारणा बहुत केन्द्रीकृत है।
(2) लिंगगत न्याय की उपेक्षा- भारतीय संविधान में लिंगगत न्याय के कुछ महत्त्वपूर्ण मसलों खासकर परिवार से जुड़े मुद्दों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया। इसमें परिवार की सम्पत्ति के बंटवारे में पुत्र और पुत्री के बीच असमान अधिकार दिये गये हैं।
(3) सामाजिक-आर्थिक अधिकारों को नीति-निर्देशक तत्त्वों का हिस्सा बनाना- भारत जैसे विकासशील देश में कुछ बुनियादी सामाजिक-आर्थिक अधिकारों को मौलिक अधिकारों का अभिन्न हिस्सा बनाने के बजाय उसे राज्य के नीति-निर्देशक खंड में डालकर उपेक्षित कर दिया है क्योंकि इन अधिकारों को लागू करने के लिए नागरिक न्यायालय में वाद दायर नहीं कर सकते।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

राममनोहर लोहिया की सप्त क्रांतियाँ क्या थीं?
"कितना नियमन न्यायोचित है और किसको नियमन करना चाहिए-सरकार को या स्वतंत्र नियामकों को?" कथन के संदर्भ में राजनीतिक सिद्धान्त की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
जनहित याचिका क्या है? कब और कैसे इसकी शुरुआत हुई?
अवसरों की समानता बढ़ाने के लिए 'सकारात्मक कार्यवाही' के विचार को स्पष्ट कीजिये।
आदर्श नागरिकता के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपाय लिखिये।
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली की किन्हीं चार विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उदारवादी विचारधारा के समानता सम्बन्धी विचारों को स्पष्ट कीजिये।
"पिछली दो शताब्दियों के दौरान राष्ट्रवाद एक ऐसे सम्मोहक राजनीतिक सिद्धान्त के रूप में उभरा है जिसने इतिहास रचने में योगदान दिया है।" इस कथन पर एक टिप्पणी लिखिये।
समानता को लोकतंत्र की आधारशिला क्यों कहा गया है?
भारत की संविधान सभा की रचना किस योजना के अनुसार हुई उसके प्रस्तावों का उल्लेख कीजिए।