Question
भेड़ पालन और इनके प्रजनन के विषय में लिखिए।

Answer

भेड़ पालन: हमारे देश के अनेक भागों - जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के पहाड़ी क्षेत्रों तथा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के मैदानों में ऊन प्राप्त करने के लिए भेडों की कई किस्मों को पाला जाता है। भेड शाकाहारी होती है और वह घास और पत्तियाँ पसन्द करती है । भेड़ पालक इन्हें हरे चारे के अतिरिक्त दालें, मक्का, ज्वार, खली और खनिज भी खिलाते हैं। सर्दियों में, भेड़ों को घरों के अन्दर रखा जाता है और इन्हें पत्तियाँ, अनाज और सूखा चारा खिलाया जाता है।
प्रजनन: भेड़ों की कुछ नस्लों के शरीर पर बालों की घनी परत होती है, जिससे बड़ी मात्रा में अच्छी गुणवत्ता की ऊन प्राप्त होती है। इन भेड़ों को 'वरणात्मक प्रजनन' द्वारा उत्पन्न किया जाता है, जिनमें से एक जनक किसी अच्छी नस्ल की भेड़ होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

स्पष्ट कीजिए कि उन्नत प्रौद्योगिकी आपदाओं से निपटने में सहायक सिद्ध हुई है। 
पृथ्वी के दो ऐसे क्षेत्रों के विषय में लिखिए, जहाँ चरम जलवायवी परिस्थितियाँ पायी जाती हैं। 
निम्नलिखित पदार्थों का लाल लिटमस पत्र एवं नीले लिटमस पत्र पर पड़ने वाले प्रभावों को लिखिएनींबू का रस, नल का पानी, डिटर्जेंट विलयन, वातित पेय पदार्थ, साबुन का विलयन, शैम्पू, साधारण नमक का विलयन, शक्कर का विलयन, सिरका, बेकिंग सोडे का विलयन, दूधिया मैग्नीशियम, धावन सोडे का विलयन तथा चूने का पानी|
विश्व के मानचित्र में भूमध्यरेखा के आसपास के वे क्षेत्र चिह्नित कीजिए, जहाँ चक्रवात निर्मित होते हैं। इन चक्रवातों के नाम भी लिखिए। 
उदाहरण सहित समझाइए कि उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में अनेक जंतु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं।
कोई मृदा जल का कितना अवशोषण करेगी, इसे हम कैसे ज्ञात कर सकते हैं? समझाइए। 
कॉकरोच एवं केंचुआ किस प्रकार श्वसन करते हैं? समझाइये।
उदासीनीकरण किसे कहते हैं? हमारे दैनिक जीवन में पाये जाने वाले उदासीनीकरण के कोई तीन उदाहरण लिखिए।
पृथ्वी पर पवनों की उत्पत्ति के कारणों की व्याख्या कीजिए।
पोषक से क्या अभिप्राय है? पादपों में पोषण विधियों को समझाइये।