Question
बिहार में जूट उद्योग पर टिप्पणी लिखें।

Answer

बिहार के उत्तरी-पूर्वी भागों में जूट उद्योग के विकास के लिए आवश्यक दशाएँ उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में अधिक वर्षा, उच्च आर्द्रता, अधिक तापमान, जलोढ़मिट्टी और बाढ़ग्रस्त खादर का मैदान जूट की खेती के लिए आदर्श भौगोलिक दशा उत्पन्न करते हैं। अतः पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, समस्तीपुर आदि जिले जूट उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें कटिहार जूट मिल्स लिमिटेड, समस्तीपुर की रामेश्वर जूट मिल्स और नालन्दा की मौर्य जूट इण्डस्ट्रीज प्रा. लि. विशेष उल्लेखनीय हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free