Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 8विज्ञानबल तथा दाब5 Marks
Question
बल किसे कहते हैं? सम्पर्क और असम्पर्क बलों में अन्तर बताइए।
✓
Answer
बल - किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के (अभिकर्षण) या खिंचाव (अपकर्षण) को बल कहते हैं। सम्पर्क और असम्पर्क बलों में अन्तर
(1) सम्पर्क बल: यदि किसी वस्तु पर बल लगाने के लिए वस्तु के साथ सीधा सम्पर्क करना पड़े तो वह बल सम्पर्क बल कहलाता है। जैसे-यदि हम पानी की बाल्टी को उठाते हैं तो बाल्टी का हाथ से सम्पर्क आवश्यक है तथा इस पर लगने वाला बल हमारी मांसपेशियों की क्रिया के कारण उत्पन्न होता है। यह बल पेशीय बल कहलाता है। अत: पेशीय बल एक सम्पर्क बल है। यह बल वस्तु के सम्पर्क के माध्यम से ही कार्य करता है। वर्षण भी सम्पर्क बल का उदाहरण है।
(2) असम्पर्क बल: जब किसी वस्तु पर अन्य किसी वस्तु के सम्पर्क में आये बिना बल लगता है तो वह असम्पर्क बल कहलाता है। जैसे दो चुम्बकों के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं तथा असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। यह बल बिना सम्पर्क में आए कार्य करता है, अत: यह एक प्रकार का असम्पर्क बल है। उदाहरण - चुम्बकीय बल, स्थिरवैद्युत बल एवं गुरुत्वाकर्षण बल।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.