Question
ब्लांचिंग क्या है ? समझाइये।

Answer

ब्लांचिंग-फूलगोभी को धूप व पीलेपन से बचाने के लिए की जाने वाली क्रिया ब्लांचिंग कहलाती है। फूलगोभी का अच्छा फूल बिल्कुल दूधिया सफेद होना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए फूल को सूर्य के प्रकाश के सीधे सम्पर्क से बचाना होता है। वृद्धि की प्रारम्भिक अवस्था में फूल पत्तों से ढके रहते हैं परन्तु बाद में बढ़ने पर वह खुल जाते हैं तथा धूप के सम्पर्क में आकर पीले पड़ जाते हैं। इसके बचाव के लिए नीचे की पत्तियों को फूल के ऊपर रबर के छल्ले से बाँध देते हैं या फिर एक बड़ा पत्ता तोड़कर फूल के ऊपर रख देते हैं। धूप व पीलेपन से बचाने की यह क्रिया ही ब्लांचिंग है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free