Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9विज्ञानपरमाणु की संरचना5 Marks
Question
बोर के परमाणु मॉडल के अभिगृहीत क्या हैं?
✓
Answer
नील्स बोर ने परमाणु की संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित अवधारणाएँ प्रस्तुत कीं-
इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं, जिन्हे इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं।
जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो उनकी ऊर्जा की विकिरण नहीं होता है। ये विविक्त कक्षाएँ संलग्न चित्र में प्रदर्शित है- ये कक्षाएँ अथवा कोश ऊर्जा स्तर कहलाती हैं। पहला कोश (अर्थात्, n = 1 के लिए) अक्षर K द्वारा, दूसरा कोश (अर्थात् n = 2 के लिए) अक्षर L द्वारा, तीसरा कोश (अर्थात्, n = 3 के लिए) अक्षर M तथा चौथा कोश (n = 4 के लिए) अक्षर N द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.