ये प्रायः पहाड़ियों में नम व छायादार स्थानों पर उगे मिलते हैं। ब्रायोफाइट को पादप जगत के जलस्थलचर भी कहते हैं। ये भूमि पर तो उगते ही हैं, परन्तु लैंगिक जनन हेतु जल पर निर्भर करते हैं। ये प्रायः नम, आर्द्र तथा छायादार स्थानों पर पाये जाते हैं। ये अनुक्रमण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लिवरवर्ट छायादार स्थानों, नदियों के किनारे, दलदली स्थलों, गीली मिट्टी, पेड़ों की छालों पर भी उगते हैं।