Question
बटनिंग क्या है? इसके क्या कारण हैं?

Answer

बटनिंग (Buttoning)-बटनिंग फूलगोभी में होने वाली एक दैहिक क्रियात्मक व्याधि है जिसमें पौधों के पूर्ण विकसित नहीं होने के कारण फूल छोटे रह जाते हैं।
कारण (1) अगेती किस्मों की देर से रोपाई करने पर यह व्याधि उत्पन्न हो जाती है।
(2) नाइट्रोजन का भूमि में अभाव इसका प्रमुख कारण है।
समय पर पौधरोपण करके व नाइट्रोजन की भूमि में उचित मात्रा डालकर इससे बचा जा सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free