आधुनिक विश्व में चरवाहे — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनआधुनिक विश्व में चरवाहे3 Marks
Question
चरवाहों ने बदलते नियमों का सामना किस प्रकार किया?
✓
Answer
चरवाहों ने बदलते नियमों का सामना निम्न प्रकार किया-
कुछ चरवाहों ने तो अपने जानवरों की संख्या ही कम कर दी क्योंकि अब अधिक जानवरों के चराने के लिए पहले की तरह बड़े-बड़े और बहुत सारे चरागाह नहीं बचे थे।
जब पुराने चरागाहों का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया तो कुछ चरवाहों ने नए-नए चरागाह ढूँढ़ लिए। उदाहरण के लिए 1947 के बाद राइकाओं ने सिंधु नदी के किनार के चरागाहों के स्थान पर हरियाणा के खेतों में अपने . मवेशियों को ले जाना शुरू कर दिया।
समय गुजरने के साथ कुछ धनी चरवाहे जमीन खरीद कर एक जगह बस कर रहने लगे तथा खेती या व्यापार करने लगे।
कुछ चरवाहों ने सूदखोरों के चक्कर में अपनी मवेशी खो दी और वे अब खेतों या कस्बों में मजदूरी करने लगे।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.