Question
d-ब्लॉक के तत्त्वों के गुण लिखिए।

Answer

$d$-ब्लॉक के तत्त्वों के गुण निम्नलिखित हैं- आवर्त सारणी के मध्य स्थित वर्ग 3 से 12 तक के तत्त्व $d$-ब्लॉक के तत्त्व कहलाते हैं जिनमें अन्तिम इलेक्ट्रॉन आन्तरिक $(n-1) d$ कक्षक में भरा जाता है। इन तत्त्वों का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $(n-1) d^{1-10} n s^{0-2}(n=4$ से 7$)$ है। ये सभी तत्त्व धातुएँ हैं। इन तत्त्वों के आयन प्रायः रंगीन होते हैं तथा ये परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था एवं अनुचुंबकीयता प्रदर्शित करते हैं। इन्हें उत्प्रेरक के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है। $\mathrm{Zn}, \mathrm{Cd}$ तथा Hg (वर्ग 12) का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $(n-1) d^{10} n s^2$ होते हुए भी ये संक्रमण तत्त्वों के बहुत-से गुण नहीं दर्शाते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

निम्नलिखित अभिक्रियाओं में किस पदार्थ का उपचयन (ऑक्सीकरण) तथा किस पदार्थ का अपचयन हो रहा है?
(i) $Sn ^{2+}+2 Fe ^{3+} \rightarrow Sn ^{+}+ Fe ^{2+}$
(ii) $Zn + Fe ^{2+} \rightarrow Zn ^{2+}+ Fe$
(iii) $2 Na + Cl _2 \rightarrow 2 NaCl$
(iv) $Mg +2 H ^{+} \rightarrow Mg ^{2+}+ H _2$ 
बेन्जीन के एथिलीकरण में निर्जल ऐलुमिनियम क्लोराइड के स्थान पर कोई दूसरा लुईस अम्ल सुझाइए।
निम्नलिखित के समीकरण लिखिए:
(i) टेट्राहैलोऐल्केन से प्रोपाइन बनाना
(ii) एथाइन से प्रोपाइन बनाना।
निम्नलिखित धातुओं को उनके लवणों के विलयन में से विस्थापन की क्षमता के क्रम में लिखिए-
Al, Cu, Fe, Mg तथा Zn
क्षोभमंडल पर ओजोन परत के क्षय में होने वाली अभिक्रिया कौन-सी है?
यद्यपि Be-H आबंध ध्रुर्वाय है, तथापि $BeH_2$ अणु का द्विध्रुव आघूर्ण शून्य है। स्पष्ट कीजिए।
$CCl _2$ की जल से क्रिया नहीं होती जबकि $SiCl _4$ जल के साथ आसानी से क्रिया कर लेता है, क्यों?
धातु का एक टुकड़ा 3 इंच (inch) लंबा है। cm में इसकी लंबाई क्या होगी?
$0.2 M NH H _4 Cl$ तथा 0.1 M NH 3 के मिश्रण से बने विलयन के pH की गणना कीजिए। $NH _3$ विलयन की $pK _{ b }=4.75$ है।
आयनिक यौगिकों की विलेयता के बारे में समझाइए।