भूगोल CH 5 : खनिज और ऊर्जा संसाधन — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Uttar Pradesh Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनभूगोल CH 5 : खनिज और ऊर्जा संसाधन4 Marks
Question
दबाव-समूह और आन्दोलन में क्या अन्तर है?
✓
Answer
दबाव-समूह और आन्दोलन में अन्तर-दबाव समूह और आंदोलन में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं- दबाव समूहों का संगठन मजबूत होता है, जबकि आन्दोलनों में संगठन ढीला-ढाला होता है। आन्दोलन में फैसले अनौपचारिक ढंग से लिये जाते हैं जबकि दबाव-समूह में फैसले औपचारिक ढंग से लिये जाते हैं। दबाव-समूहों के फैसले आन्दोलनों के फैसलों की तुलना में कम लचीले होते हैं। आन्दोलन जनता की स्वतःस्फूर्त भागीदारी पर निर्भर होते हैं, लेकिन दबाव-समूह नहीं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.