Question
देशी हल के प्रमुख भागों का वर्णन कीजिए।

Answer

देशी हल के मुख्यतः निम्न पाँच भाग होते हैं-
(1) बॉडी (Body) - बॉडी हल का मुख्य भाग होता है। यह तीन फीट लम्बा लकड़ी का बना होता है जिसमें शू, हरीस तथा हत्था जुड़ा रहता है।
(2) शू (Shoe) - यह हल को सहारा देता है तथा स्थिर रखता है तथा निश्चित गहराई पर फॉल को स्थिर रखता है।
(3) हरीस (Beam) - यह लकड़ी का एक लम्बा टुकड़ा होता है जो बॉडी को जूड़े से जोड़ता है।
(4) फाल (Share) - फार या फाल हल का कार्य करने वाला भाग है जो शू से जुड़ा रहता है और मिट्टी के अन्दर घुसकर उसे चीरता है।
(5) हत्था (Handle) - यह भी लकड़ी का एक टुकड़ा होता है जो बॉडी से लम्बवत् जुड़ा रहता है। हाली या किसान इसे पकड़कर हल और बैलों को नियंत्रित करता है दिशा प्रदान करता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free