Question
धातुओं में विस्थापन अभिक्रियाओं को समझाइए।

Answer

धातुओं में विस्थापन अभिक्रियाएँ:
हम जानते हैं कि एक धातु दूसरी धातु को उसके यौगिक के जलीय विलयन से विस्थापित करती है किन्तु यह क्रिया सामान्य नहीं है। इसमें अधिक अभिक्रियाशील धातु कम अभिक्रियाशील धातु को प्रतिस्थापित कर सकती है किन्तु कम अभिक्रियाशील धातु अधिक अभिक्रियाशील धातु को प्रतिस्थापित नहीं कर सकती। इसे हम अग्र प्रकार समझ सकते हैं।
100 मिली. के पाँच बीकर लेकर उन्हें A, B, C, D और E द्वारा चिन्हित कर लेते हैं। प्रत्येक बीकर में लगभग 50 ml जल लेते हैं। बीकर A में एक चम्मच कॉपर सल्फेट तथा जिंक का टुकड़ा; बीकर B में कॉपर सल्फेट तथा लोहे की कील; बीकर C में जिंक सल्फेट + ताँबे की छीलन; बीकर D में आयरन सल्फेट + ताँबे की छीलन तथा बीकर E में जिंक सल्फेट तथा लोहे की कील डालकर इन्हें चम्मच से घोलकर कुछ समय के लिए रख देते हैं। अवलोकन करने पर हम देखते हैं कि बीकर A में जिंक, कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित करता है। इसी कारण कॉपर सल्फेट का नीला रंग अंदृश्य हो जाता है तथा बीकर के पैंदे पर कॉपर का लाल चूर्ण जमा हो जाता है। इसी प्रकार बीकर ' B ' में भी कॉपर सल्फेट का नीला रंग अदृश्य हो जाता है। इनकी क्रियाएँ निम्न प्रकार होती हैं
CuSO4 + Zn → ZnSO4 + Cu (लाल)
CuSO4 + Fe → FeSO4 + Cu (लाल)

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 4 पदार्थ धातु और अधातु 1

किन्तु बीकर C, D व E में कोई परिवर्तन दिखाई नहीं देता है। बीकर C में Cu जिंक सल्फेट से जिंक को प्रतिस्थापित करने में सक्षम नहीं है जबकि जिंक कॉपर को प्रतिस्थापित कर देता है। इसका कारण यह है कि जिंक कॉपर व आयरन से अधिक अभिक्रियाशील है। एक अधिक अभिक्रियाशील धातु कम अभिक्रियाशील धातु को प्रतिस्थापित कर सकती है किन्तु कम अभिक्रियाशील धातु अधिक अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित नहीं कर सकती है। यही कारण हैं कि बीक व D , E में भी विस्थापन अभिक्रियाएँ संपन्न नहीं हुईं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

कृषि उत्पादों का भण्डारण कैसे किया जाता है? 
मेंढक में कायान्तरण की क्रिया को सचित्र समझाइए।
स्त्रियों में, अंडे के परिपक्वन और अंडोत्सर्ग के दौरान प्रत्येक बार गर्भाशय की भित्ति मोटी हो जाती है। क्या यह मोटाई स्थायी होती है? कारण बताइए।
निम्नलिखित पैराग्राफ़ को पढ़ें और बाद में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें। जीवन के लिए जल आवश्यक है। बिना जल के किसी प्रकार का जीवन संभव नहीं है। हम सामान्यतः मानकर चलते हैं कि जल शुद्ध है, परन्तु हमें उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। जल प्रदूषण मानवीय गतिविधियों से होता है। विभिन्न मार्गों से प्रदूषण भू-जल तक पहुँचता है। प्रदूषण का आसानी से पहचान में आने वाला स्रोत या स्थान, बिंदु स्रोत कहलाता है, उदाहरण के लिए, नगर परिषद और ओद्यौगिक निकास पाइप, जहाँ से प्रदूषक सीधे जल में छोड़े जाते हैं। प्रदूषण के अबिंदु स्रोत वे हैं जहाँ प्रदूषण के स्रोत की पहचान नहीं हो सकती, जैसे कृषि बहाव, अम्ल वर्षा, इत्यादि। (i) आप जल प्रदूषण के स्रोतों का वर्गीकरण किस प्रकार करते हैं? (ii) जल प्रदूषण के बिंदु स्रोत क्या हैं? (iii) जल प्रदूषण के किन्हीं दो अबिंदु स्रोतों के नाम लिखिए।
व्याख्या कीजिए कि तड़ित के समय तार से जुड़े टेलीफोन की बजाय बिना तार वाले टेलीफोन का उपयोग अधिक सुरक्षित क्यों है।
चित्र $4.2$ में दिए गए बॉक्स में तीन धातुओं और तीन अधातुओं के नामों का पता लगाइए।
साथी
कॉशिखाक्ष
माडीपीजारोली
दिलुमिनिका
तायानिलाशाला
कासी
सिद्ध कीजिए कि दहन हेतु वायु की आवश्यकता होती है। आवश्यक चित्र बनाइए।
चित्र में दो मित्र किसी भारी बोझ को धक्का देने का प्रयत्न कर रहे हैं। उनके इस कार्य को आसान बनाने की कोई विधि सुझाइए।

यद्यपि लकड़ी का ऊष्मीय मान बहुत उच्च होता है, तथापि ईंधन के रूप में इसके उपयोग को हम हतोत्साहित करते हैं। समझाइए।
पेट्रोलियम के विभिन्न संघटक तथा उनके उपयोग को एक सारणी बनाकर प्रदर्शित कीजिए।