Question
धमनी और शिरा में अंतर बताइए।

Answer

धमनी और शिरा में अंतर:
धमनी शिरा
धमनी की भित्ति मोटी तथा लचीली होती है जो फैलने (चौड़ा होने) तथा सिकुड़ने (पतला होने) में समर्थ होती हैं। शिराएँ धमनियों की अपेक्षा पहली तथा अप्रत्यास्थ होती हैं।
यह रूधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं। शिराएँ विभिन्न अंगों से रूधिर एकत्र करके वापस हृदय में लाती हैं।
ये प्रायः शरीर में पेशियों के बीच गहराई में स्थित होती हैं। ये प्राय: शरीर में त्वचा की सतह के पास स्थित होती हैं।
ये शिराओं की अपेक्षा अधिक माँसल होती हैं। ये धमनियों की अपेक्षा कम माँसल होती हैं।
इनकी मोटी तथा लचीली भित्ती हृदय से आने वाले उच्च दाब युक्त रूधिर को सहन कर सकने में समर्थ होती है। इनकी भित्ती पतली होती है क्योंकि इनमें बहने वाले रूधिर में उच्च दाब नहीं होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिंब बनना दर्शाने के लिए प्रकाश किरण आरेख खींचिए जबकि बिंब दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच स्थित है।
यह स्थापित हो चुका है कि किसी धातु के चालक में विद्युत धारा प्रवाहित होने पर इसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। क्या
  1. एल्फा कणों तथा
  2. न्यूट्रॉनों के पतले पुंजों के गति करने पर भी इन पुंजों के चारों ओर इसी प्रकार के चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होंगे। अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
इंटरनेट की सहायता से पाँच जंतुओं और पाँच पौधों में पाए जाने वाले गुणसूत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए। इस संख्या और जीव के आकार में संबंध स्थापित कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
  1. क्या अपेक्षाकृत बड़े जीवों में गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या अधिक होती है?
  2. क्या अधिक गुणसूत्रों वाले जीवों की अपेक्षा कम गुणसूत्रों वाले जीव अधिक आसानी से जनन करते हैं?
  3. गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या जितनी अधिक होगी, DNA की मात्रा भी उतनी ही अधिक होगी। इस कथन के औचित्य को सिद्ध कीजिए।
माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?
एक उभयलिंगी पौधे में, नन्हे पुंकेसरों को कृत्रिम रूप से निकाल दिए जाने पर भी, फल उत्पन्न होते हैं। उपरोक्त परिस्थिति के लिए उपयुक्त व्याख्या प्रस्तुत कीजिए।
पादप में भोजन का स्थानांतरण कैसे होता है?
तीन सर्वसम बल्ब $B_1, B_2$ तथा $B_3$ चित्र में दर्शाए अनुसार संयोजित हैं। जब तीनों बल्ब चमकते हैं, तो ऐमीटर A का पाठ्यांक 3 A होता है।

यदि बल्ब $B _1$ फ्यूज़ हो जाए, तो अन्य दो बल्बों की चमक पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यदि बल्ब $B_2$ फ्यूज़ हो जाए तो $A_1, A_2, A_3$ तथा $A$ के पाठ्यांकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
जब तीनों बल्ब एक साथ चमकते हैं, तो परिपथ में कितनी शक्ति क्षय होती है?
जठर ग्रंथियों से यदि श्लेष्मा का स्त्राव न हो तो बताइए क्या होगा?
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखें :
हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड


बेरियम क्लोराइड + एलुमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एलुमीनियम क्लोराइड
सोडियम + जल→ सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट का विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
जिन पुष्पों में परागण नहीं होता है तो ऐसे पुष्पों में निषेचन क्यों नहीं हो सकता?