Question
धूमकेतु क्या है? समझाइए।

Answer

धूमकेतु (Comet): यह भी सौर परिवार का सदस्य है। ये अत्यन्त परवलीय कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं। परन्तु इनका सूर्य का परिक्रमण काल सामान्यतः काफी अधिक होता है। सामान्यतः धूमकेतु चमकीले सिर तथा लम्बी पूंछ वाले होते हैं। जैसे - जैसे कोई धूमकेतु सूर्य के समीप आता जाता है, इसकी पूँछ का आकार बढ़ता जाता है। किसी धूमकेतु की पूँछ सदैव ही सूर्य से परे होती है। हैलिका धूमकेतु एक ऐसा धूमकेतु है जो लगभग हर 76 वर्ष के अन्तराल में दिखाई देता है। इसे पिछली बार सन् 1986 में देखा गया था।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free