Question
दक्षिणपंथी दल से आप क्या समझते हैं?

Answer

ये ऐसे दल हैं जो यथास्थिति को बनाए रखना चाहते हैं। वे क्रान्ति या उग्र परिवर्तन का विरोध करते हैं, ताकि समाज के उच्च या विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों की स्थिति सुरक्षित रहे। प्रतिक्रियावादी होने के नाते वे किसी धर्म, जाति या नस्ल की उत्तमता का गुणगान करते हैं तथा लोगों की साम्प्रदायिक भावनाओं को उकसाकर अपनी लोकप्रियता का परिचय देते हैं। स्पष्ट है कि ऐसे दल पूँजीपतियों, भूमिपतियों तथा धर्म गुरुओं के हितों की रक्षा करते हैं जिससे समाज के कमजोर या पिछड़े वर्गों (जैसे किसानों, मजदूरों, दलितों, अल्पसंख्यकों आदि) के हितों को ठेस पहुँचती है। केन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी तथा राज्यों के स्तर पर पंजाब में अकाली दल, महाराष्ट्र में शिव सेना, केरल में मुस्लिम लीग आदि इसी के उदाहरण कहे जा सकते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

संघ सूची और राज्य सूची से आप क्या समझते हैं?
राज्यसभा की दो विशेष शक्तियों को लिखें।
एक-दलीय प्रभुत्व के दौर का अर्थ बताइए।###एकदलीय प्रभुत्व का क्या अर्थ है?###एकल आधिपत्य दल व्यवस्था क्या है?
निर्वाचन व्यवस्था में चार सुधार बताइए।
स्वतन्त्रता के समय भारत के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ थीं?
राष्ट्र निर्माण के मार्ग में बाधाओं को दूर करने के चार उपाय लिखें।
जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कारण बताइए।
लोकसभा अध्यक्ष की किन्हीं दो शक्तियों का वर्णन करें।
एकल संक्रमणीय मत प्रणाली क्या है?
"काँग्रेस की प्रभुत्वशाली स्थिति के बावजूद देश में राजनीतिक बहुलवाद बना रहा।" इसका क्या अर्थ है?