वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनवैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था1 Mark
Question
दो दशक पहले की तुलना _____________ के बीच अधिकतम _____________ |
✓
Answer
दो दशक पहले की तुलना में भारतीय खरीददारों के पास वस्तुओं के अधिक विकल्प हैं। यह वैश्वीकरण की प्रक्रिया से नजदीक से जुड़ा हुआ है। अनेक दूसरे देशों में उत्पादित वस्तुओं को भारत के बाजारों में बेचा जा रहा है। इसका अर्थ है कि अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ रहा है। इससे भी आगे भारत में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा उत्पादित ब्रांडों की बढ़ती संख्या हम बाजारों में देखते हैं। बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ भारत में निवेश कर रही हैं; क्योंकि यहाँ वे अधिक लाभ अर्जित करती हैं जबकि बाजार में उपभोक्ताओं के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हैं इसलिए बढ़ते विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश के प्रभाव का अर्थ है, उत्पादकों के बीच अधिकतम प्रतिस्पर्धा।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.