Question
दोहरे परिसंचरण से क्या तात्पर्य है? इसकी क्या महत्ता है?

Answer

                        दोहरा परिसंचरण (Double Circulation) :

यह पक्षियों तथा स्तनियों में पाया जाता है। इन प्राणियों में शुद्ध तथा अशुद्ध रक्त पृथक् रहता है। हृदय के दाएँ भाग को सिस्टेमिक हृदय (systemic heart) तथा बाएँ भाग को पल्मोनरी हृदय (pulmonary heart) कहते हैं। इनमें शुद्ध तथा अशुद्ध रक्त पृथक् रहने के कारण इसे द्वि चक्रीय परिसंचरण या दोहरा परिसंचरण कहते हैं। दोहरे परिसंचरण का महत्त्व दोहरे परिसंचरण में हृदय में दो अलिन्द तथा दो निलय होते हैं। इस कारण हृदय में शुद्ध रुधिर तथा अशुद्ध रुधिर अलग-अलग रहते हैं। हृदय के दाएँ भाग में सारे शरीर से अशुद्ध रुधिर आता है तथा यह रुधिर पल्मोनरी चाप द्वारा फेफड़ों में शुद्ध होने के लिए चला जाता है। हृदय के बाएँ भाग में पल्मोनरी शिराओं द्वारा शुद्ध रुधिर आता है तथा यह कैरोटिको सिस्टेमिक चाप द्वारा सारे शरीर में प्रवाहित हो जाता है।
Image
इस प्रकार दोहरे परिसंचरण में कहीं भी शुद्ध व अशुद्ध रुधिर का मिश्रण न होने के कारण परिसंचरण अधिक प्रभावशाली (efficient) रहता है। इसके अतिरिक्त दो अलग-अलग बन्द कक्ष होने के कारण रुधिर प्रवाह के लिए अधिक दाब उत्पन्न होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पुष्पक्रम की परिभाषा दीजिए। पुष्पी पादपों में विभिन्न प्रकार के पुष्पक्रमों के आधार का वर्णन कीजिए।
निम्न के बीच अंतर करें:
अन्तःश्वसन क्षमता (IC) और निःश्वसन क्षमता
निम्न के बीच अन्तर करें -
अंतःश्वसन क्षमता (IC) और निःश्वसन क्षमता (EC)
निम्न में अंतर करिए-
ऑक्सी श्वसन तथा किण्वन
ज्वारीय आयतन क्या है? एक स्वस्थ मनुष्य के लिए एक घण्टे के ज्वारीय आयतन (लगभग मात्रा) को आकलित करें।
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और परिधीय तंत्रिका तंत्र की तुलना कीजिए:
पैराथायरॉइड हॉर्मोन (पीटीएच) के कार्यो के बारे में टिप्पणी लिखिए।
एक पौधे को बाहर से देखकर क्या आप बता सकते हैं कि वह $C _3$ है अथवा $C _4$? कैसे और क्यों?
निम्न में भेद स्पष्ट कीजिए -
आच्छादित एवं अनाच्छादित तन्त्रिका तन्तु में आवेग संचरण
निम्नलिखित में अन्तर करो:
विषमबीजाणुक तथा समबीजाणुक टेरिडोफाइट