Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10हिन्दीनौबतखाने में इबादत2 Marks
Question
डुमराँव की महत्ता किस कारण से है?
✓
Answer
डुमराँव की महत्ता शहनाई और शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ के कारण है। शहनाई और डुमराँव एक-दूसरे के लिए उपयोगी थे। शहनाई बजाने के लिए रीड का प्रयोग होता है। रीड अन्दर से पोली होती है जिसके सहारे शहनाई को फूंका जाता है। रीडी, नरकट (एक प्रकार की घास) से बनाई जाती है जो डुमराँव के आस-पास की नदियों के कछारों में पाई जाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.