दिया गया पाई चार्ट किसी स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल आने में प्रयोग किये जाने वाले परिवहन साधनों से संबंधित किये गये सर्वेक्षण के परिणाम दर्शाता है। इस पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और इससे आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(a) कौन सबसे अधिक परिवहन का सामान्य साधन है?
(b) बच्चों की संख्या का कितना भाग (भिन्न) कार से यात्रा करता है?
(c) यदि 18 बच्चे कार से यात्रा करते हैं, तो कितने बच्चों ने सर्वेक्षण में भाग लिया?
(d) कितने बच्चे स्कूल आने में टैक्सी का प्रयोग करते हैं?
(e) किन दो साधनों द्वारा यात्रा तय करने वाले बच्चों की संख्याएँ बराबर हैं?