प्रेम अयनि श्री राधिका, करील के कुंजन ऊपर वारौं — हिन्दी कक्षा 10 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10हिन्दीप्रेम अयनि श्री राधिका, करील के कुंजन ऊपर वारौं2 Marks
Question
द्वितीय दोहे का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट करें।
✓
Answer
प्रस्तुत दोहे में सवैया छन्द में भाव के अनुसार भाषा का प्रयोग अत्यन्त मार्मिक है। सम्पूर्ण छन्द में ब्रजभाषा की सरलता, सहजता और मोहकता देखी जा रही है। कहीं-कहीं तद्भव और तत्सम के सामासिक रूप भी मिल रहे हैं। कविता में संगीतमयता की धारा फूट पड़ी है। अलंकार योजना से दृष्टांत अलंकार के साथ अनुप्रास एवं रूपक का समागम प्रशंसनीय है। माधुर्यगुण के साथ वैराग्य रस का मनोभावन चित्रण हुआ है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.